
टाटा सन्स के प्रमुख रतन टाटा सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक हर प्लैटफटर्म पर वो अपने फैंस से रूबरू होते रहते हैं। रतन टाटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आते हैं और अक्सर अपने शब्दों और कहानियों से लोगों को प्रेरित करते हैं। वह पुरानी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। उनके लगभग हर पोस्ट को हज़ारों शेयर और लाइक मिलते हैं। खास बात यह है कि वो कई बार फैंस के सवालों का जवाब भी देते हैं। पिछले दिनों उनके फैंस के लिए एक ऐसा ही मौका आया।
रतन टाटा ने 5 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, ‘मेरे इनबॉक्स में ढेर सारे मैसेजेज़ हैं, लेकिन मैं सबका जवाब नहीं दे सकता। आप सबने कई बड़े अच्छे सवाल भी पूछे हैं। इसमें से मैं कुछ का जवाब देना चाहता हूं। इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब का फीचर है, मैं यहीं पर रविवार शाम को कुछ सवालों के जवाब देने की कोशिश करूंगा।’
इन दौरान लोगों ने रतन टाटा से ढेर सारे पर्सनल सवाल पूछे खास बात ये रही कि रतन टाटा ने बड़े आराम और बेबाकी से हर सवाल का जवाब भी दिया।
कुछ खास सवाल-जवाब:
सवाल : आपका ड्रीम प्रोजेक्ट क्या है?
रतन टाटा : भारत को कुपोषण से मुक्त करा।
सवाल : वर्तमान वैश्विक स्थिति से खुश है?
रतन टाटा : वर्तमान परिस्थिति में विभिन्न देशों के नेतृत्वकर्ता बेहतर काम कर रहे हैं। इस कठिन घड़ी में और ज्यादा संगठित होंगे, यही मेरी कामना है।
सवाल : किन क्षेत्रों में चैरिटी की जरूरत है?
रतन टाटा : मानव की परेशानी को समझना और उसका हल निकालना, यही चैरिटी है।
सवाल : यदि आप सफल बिजनेसमैन नहीं होते तो क्या होते?
रतन टाटा : शायद मैं सफल आर्किटेक्ट होता।
सवाल : क्या आप भी योग करते हैं?
रतन टाटा : हां, मैं हर शाम को योगा करता हूं
सवाल : आप कुत्तों से कितना प्यार करते हैं?
रतन टाटा : मैं प्यार और लगाव के बदले कुछ नहीं मांगता। मैं पूरी जिंदगी जानवरों से प्यार किया है।
सवाल : जब कोई सपना देखकर उससे कम हासिल करता है तो क्या करना चाहिए?
रतन टाटा : जब तक आप सहीं मैं यह न मान ले कि आपको इतना ही मिलना था।
सवाल : आपको किस चीज के लिए याद किया जाना चाहिए।
रतन टाटा : देश में बदलाव लाने के लिए।
Connect With US- Facebook | Twitter | Instagram