
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो मैराडोना अब इस दुनिया में नहीं रहे। 60 की उम्र में डिएगो मैराडोना को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। पेले के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में गिने जाने वाले माराडोना पिछले लंबे समय से कोकीन की लत और मोटापे से जुड़ी कई परेशानियों से जूझ रहे थे। यह भी पढ़ें: इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने हाथों से अपंग होने के वावजूद ठुड्डी से खेलकर बनाई पहचान, सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा वीडियो, जानिए पूरी ख़बर
दो हफ्ते पहले ही डिएगो को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उस समय उन्हें ब्रेन सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, मैराडोना को घर में हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उनका निधन हो गया। हाल ही में, मैराडोना ने 30 अक्टूबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया था।

‘गोल ऑफ़ हैंड’ की कहानी
दरअसल, डिएगो मैराडोना का एक गोल सबसे यादगार माना जाता है। 1986 में वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनके इस गोल ने उन्हें लीजेंड बना दिया था। इस गोल को ‘गोल ऑफ़ हैंड’ कहा जाता है यानी हाथ से किया गया गोल। यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने लिया हरभजन सिंह का खेल रत्न नामांकन वापस, भज्जी ने दी सफाई
फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 22 जून 1986 को फुटबॉल के मैदान में हाथ से गोल करके दुनिया को चकित करने वाले डिएगो ने गोल को दागते समय गेंद को हाथ से छुआ था, लेकिन रेफरी सहित कोई भी इसे उस वक़्त देख नहीं पाया था और अर्जेंटीना के खाते में ये गोल शामिल हो गया।
इसके साथ ही, मैच के बाद डिएगो ने कहा था कि, ये गोल थोड़ा मेरे सिर और थोड़ा भगवान के हाथ से छुआ था। डिएगो के इस बयान के बाद इस गोल को ‘गोल ऑफ़ हैंड’ कहा जाने लगा। यह भी पढ़ें: पीवी सिंधु फिर कोर्ट पर करेंगी वापसी, कहा-‘मेंटली और फिजिकली दोनों तरह से हूँ तैयार’
गौरतलब है कि, डिएगो मैराडोना की गिनती महान फुटबॉलर में होती है और उन्होंने 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया था। उनकी मौत के बाद सभी स्तब्ध हैं। अब इस कड़ी में पीएम मोदी और अन्य राजनेताओं के साथ बालीवुड स्टार्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया देकर जताया है। यह भी पढ़ें: श्रीलंका प्रीमियर लीग में सलमान खान के परिवार ने इस टीम के लिए किया निवेश, ये हैं लीग की खास बातें
Connect With US- Facebook | Twitter | Instagram