भारत में पहले से ही काॅमेडी बहुत प्रसिद्ध रही है। भारत में बदलते मनोरंजन के साथ-साथ काॅमेडी में भी बदलाव देखने को मिला है। एक समय देश में राजू श्रीवास्तव अपने किस्से और जोक्स के कारण बहुत प्रसिद्ध हुआ करते थे लेकिन समय के साथ – साथ उनकी काॅमेडी फीकी पडती गई। उनके बाद कपिल शर्मा ने अपने जोरदार पंचों और व्यंग्य से लोगों को टीवी के सामने बिठाकर खूब गुदगुदाया लेकिन वें विवादों में उलझ गए जिसका असर उनके काम पर भी पड़ा और वें भी अब लोंगों को पहले की तरह नहीं गुदगुदा पा रहे हैं ।

अब उनके बाद इंटरनेट के दौर में एक ऐसा नाम सामने आए है जिसने लोगों अपने पंच और अदाकरी से लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। जो एक यू-ट्यूब sensational भी है। उनका नाम है भुवन बम। जिन्होंने अपने पंच पर हर किसी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया है। भुवन इस समय भारत के टाॅप यू-ट्यूब काॅमेडियन है।
कैसै शुरुआत की यू-ट्यूब चैनल की
भुवन ने अपने यू-ट्यूब करियर की शुरुआत सनृ 2015 में की थी। भुवन ने अपनी पहली वीडियो फेसबुक पर अपलोड की थी। जिसमें उन्होंने एक पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा पूछे गए एक गैरजिम्मेदार सवाल के वीडियो पर उन्होंने उनकी एक व्यंग्य वीडियो बनाई थी। जो भारत से ज्यादा पाकिस्तान में प्रसिद्ध हुई। इस वीडियो को फेसबुक पर लाखों लाईक मिले और कई लोंगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। जिसके बाद 2015 में ही भुवन ने यू-ट्यूब पर अपना खुद का चैनल बीबी की वाईन्स शुरू किया।
जिसमें उन्होंने मोबाईल के फ्रंट कैमरे की मदद वीडियो रिकार्ड की जिसमें उन्होंने खुद अकेले ने कई किरदार निभाए। भुवन के इस चैनल को लोगों ने काफी पसंद किया और उसी साल उन्होंने 1 लाख से ज्यादा सब्सक्रिब्यर पाए। साल 2018 में उन्होंने 10 मिलियन सब्सक्रिब्यर पार किए। वें भारत में पहले ऐसे यू-ट्यूबर थे जिन्होंने यह कारनामा हासिल किया था। फिलहाल भुवन के भारत में 16.1 मिलियन यू-ट्यूब सब्सक्रिब्यर है।
शुरूआती जीवन
भुवन का जन्म बड़ौदा में हुआ था। बाद में फैमिली के साथ दिल्ली में शिफ्ट हो गए। भुवन ने 12 में 74.25% हासिल किए थे। जिसके बाद भी भुवन को अच्छे काॅलेज में दाखिले के लिए कई जगह भटकाना पड़ा और बाद में शहीद भगत सिंह काॅलेज से अपनी स्नकोत्तर डिग्री पूरी की। जिसके बाद भुवन ने कई जगह सिंगिग के लिए आॅडिशन दिए लेकिन सेलेक्शन कहीं नहीं हुआ। जिसके बाद इन्होंने वीडियो बनाना शुरूकिया।
भुवन काॅमेडी के आलावा गाना भी गाते हैं। उन्होंने अब तक सफर, अजनबी, साथ हूं तेरे जैसे कई गाने लिखें और गाए भी है। भुवन बम ने पिछले महीने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भी शिरकत की थी। इसके आलावा भुवन बाम अंडर 30 की लिस्ट में भी जगह मिली है। उनके साथ इस लिस्ट में यूट्यूबर गौरव चौधरी और एक्ट्रेस साई पल्लवी का नाम भी शामिल है।
यह भी पढ़े:
- मंगलौर एयरपोर्ट को मिला बेस्ट एयरपोर्ट ASQ सर्वे अवार्ड
- टूटी हुई गर्दन के होते हुए राधिका ने बढ़ाया देश का गौरव
- जनक पलटा जिन्होंने पलट दी अपने गांव की दशा
- देश की उभरती हुई घुड़सवार सुदीप्ति हजेला
Connect With US- Facebook | Twitter | Instagram