
परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए परिणीति ने खूब मेहनत की है, जिसकी झलक सायना नेहवाल के जरिए शेयर की गई तस्वीर में साफ नजर आ रही है।
दरअसल, साइना नेहवाल ने अपने ट्विटर एकाउंट पर अपनी बायोपिक से परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमें परिणीति खिलाड़ी की यूनिफॉर्म में दिख रही हैं। इस फर्स्ट लुक में सिर्फ उनका चेहरा दिखाई पड़ रहा है लेकिन इतने से ही ये पता चल गया है कि फिल्म में परिणीति धमाल करने वाली हैं। यह भी पढ़ें: नेहा धूपिया के शो में कियारा अडवाणी ने किये कई खुलासे, बोलीं- गूगल से सीखा वाइब्रेटर का इस्तेमाल
इस फोटो को परिणीति चोपड़ा के एक फैन क्लब ने शेयर किया है। जिसे साइना ने रीट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘मेरी हमशक्ल।’ इसके साथ ही उन्होंने परिणीति की जमकर तारीफ की है।
पिछले साल सायना ने एक फोटो शेयर की थी। जिस फोटो में परिणीति सर्विस करती नजर आ रही हैं और वो एक प्रोफेशनल शटलर लग रही हैं। यह भी पढ़ें: 46 मिलियन फॉलोअर्स हासिल करने पर टॉपलेस फोटोज में नज़र आईं जैकलीन फर्नांडीज, सोशल मीडिया पर हुई वायरल फोटोज
गौरतलब है कि, परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी थी जब उन्होंने फिल्म में श्रद्धा कपूर को रिप्लेस किया था। अपनी भूमिका और फिल्म के बारे में बात करते हुए, परिणीति ने पहले एक समाचार पोर्टल को बताया था कि परियोजना उनके लिए बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा कि निर्देशक अमोल गुप्ते और उनकी टीम सुनिश्चित कर रही है कि उसके पास वह सब कुछ है जो उसे चाहिए। यह भी पढ़ें: बर्थडे पर न्यूड होकर दौड़ते दिखे मिलिंद सोमन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
परिनीति को मिल रहीं तारीफें
फिलहाल परिणीति ने जब अपने ट्विटर अकाउंट पर पहला लुक शेयर किया तो नए लुक के लिए परिणीति को काफी तारीफें मिल रही हैं। यह भी पढ़ें: पायरेसी का शिकार हुई Mirzapur 2, इन जगहों से हो रही मुफ्त में डाउनलोड
परिणिती ने घटाया है वज़न
आपको बता दें कि पिछले समय में परिणीति ने अपना काफी वज़न घटाया है, जिसके बाद उनका काफी हॉट लुक सामने आया था। फैन्स काफी समय से उनके नए लुक में उन्हें परदे पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: रोहन प्रीत संग शादी के बंधन में बंधी नेहा कक्कड़, जानिए कैसे हुई Love Story की शुरूआत
Connect With US- Facebook | Twitter | Instagram