
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एक्शन में आ गई और पूछताछ करने के बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। रिया इस समय मुंबई के भायकुला जेल में बंद हैं। ऐसे में अब रिया को समर्थन देने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर आई है।वहीं अब रिया को लेकर पश्चिम बंगाल में भी राजनीति गर्म हो गई है।
कांग्रेस पार्टी ने न सिर्फ रिया चक्रवर्ती का समर्थन किया है बल्कि इसे जातिवाद और क्षेत्रवाद का मुद्दा भी बना दिया है। कांग्रेस पार्टी रिया चक्रवर्ती को उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण बताकर प्रचारित कर रही है जबकि कोलकाता में कांग्रेस ने रिया चक्रवर्ती को बंगाल की बेटी बताकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
कांग्रेस पार्टी ने 12 सितंबर को कोलकाता में रिया चक्रवर्ती के समर्थन में एक रैली निकाली और रिया चक्रवर्ती को रिहा करने की मांग की। इस रैली को पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, एक दिन पहले पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मादक पदार्थ मामले में रिया की गिरफ्तारी को बेतुका करार दिया था। अब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से करीब 300 पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में वेलिंगटन क्रॉसिंग तक मार्च निकाला। जांच के नाम पर रिया के खिलाफ निंदा अभियान चलाए जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था “हम रिया को न्याय मिलने तक नहीं रुकेंगे।”
इस दौरान गौर करने वाली बात यह है कि रैली में कोंग्रेसी नेताओं ने कोरोना के वावजूद सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई। इन सब के इतर अगर एक भी कोरोना संक्रमित होगा तो कोलकाता में कोरोना का भीषण विस्फोट हो सकता है।
Connect With US- Facebook | Twitter | Instagram